एक ही रात में चोरी हुई तीन पावर बाइक का खुलासा
- रात को गांव से आते फिर वाहन चुराते
- शातिर वाहन चोर के साथ बालक निरूद्ध
- चोरी की तीन पावर बाइक जब्त
- 500-600 किलोमीटर तक पीछा कर 300-350 सीसीटीवी कैमरो के फुटेज चैक कर अज्ञात आरोपियो की पहचान की
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक ही रात में चोरी हुई तीन पावर बाइक का खुलासा। कमिश्ररेट के जिला पचिम में राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में 13 अगस्त की रात को एक साथ तीन बाइक चोरी होने का प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस ने करीब 500-600 किलोमीटर तक पीछा कर 300-350 सीसीटीवी कैमरो के फुटेज चैक कर वाहन चोरों की पहचान करते हुए अब उन्हें पकड़ा है।
एक शातिर वाहन चोर सहित बालक को निरूद्ध किया गया है। इनके पास से तीन पावर बाइक को जब्त किया गया है। कार्रवाई में स्पेशल टीम और राजीव गांधी नगर पुलिस द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि भट्टी की बावड़ी मॉडन टाउन हाल मां वैष्णव विहार संंस्कृति फ्लैट के पास डालीबाई चौराहा निवासी विरेन्द्रसिंह पुत्र गुमानसिंह चौहान ने रिपोर्ट दी कि 13 अगस्त की रात को उसकी गली में तीन बाइक चोरी हो गई थी। जो पावर बाइक थी।
पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया,डीसीपी वेस्ट श्रीमती कमल शेखावत द्वारा शहर में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए उक्त वारदात का तुरन्त खुलासा करने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए गए। एडीसीपी प्रवीण कुमार,एसीपी प्रतापनगर नतीशा जाखड़ के सुपरविजन मे पुलिस थाना राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
प्लास्टिक सर्जरी में डॉ. नेमीचंद सीरवी प्रदेश में अव्वल
पुलिस की विशेष टीम द्वारा 500-600 किलो मीटर तक पीछा कर करीब 300-350 सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए वाहन चोरों की पहचान की गई। अब पुलिस ने एक आरोपी लोहावट स्थित भोजाकोर मस्जिद की ढाणी निवासी सागर पुत्र नसरूदीन को पकड़ा। इसके साथ में एक बालक को भी निरूद्ध किया गया। इनके पास से तीन पावर बाइक को जब्त किया गया है।
रात को आते शहर में, फिर वाहन चोरी करते
पुलिस पूछताछ में पता लगा कि आरोपी अपनी पहचान छुपाकर रात्रि मे जोधपुर शहर में आते हैं एवं शहर के विभिन्न इलाकों में घूम फिर कर गली/मौहल्ले मे खड़े दुपहिया वाहनो को चोरी करके ग्रामीण क्षेत्र की और कूच करते हैं तथा अवसर पाकर दूर दराज के क्षेत्रो मे बेचान करते हैं।
पुलिस टीम में यह भी रहे शामिल
पुलिस की टीम में एएसआई रघुनाथराम, स्वरूपराम,हैडक कास्टेबल रामलाल, साइबर सैल के प्रेम चौधरी,कांस्टेबल ज्ञानचंद एवं हरीश भांबू भी शामिल थे।
