Doordrishti News Logo

वांटेड की तलाश में लगी पुलिस की स्पेशल टीम पर हमला,तीन पुलिस कर्मी घायल

  • बदमाशों का पीछा
  • तीन आरोपियों को किया डिटेन
  • गाडिय़ों के टायर फटे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वांटेड की तलाश में लगी पुलिस की स्पेशल टीम पर हमला,तीन पुलिस कर्मी घायल। शहर के जिला पूर्व में करवड़ क्षेत्र में बदमाशों को पकडऩे गई डीएसटी टीम की गाड़ी को आरोपियों ने टक्कर मार दी। हादसे में एक कांस्टेबल का हाथ फ्रैक्चर हो गया,जबकि तीन पुलिसकर्मियों को चोट आई है। मामले में डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई श्रवण कुमार ने आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार रात शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को डिटेन कर लिया, जबकि 3 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दो मंदिरों और गोदाम दुकान में चोरों की सैंधमारी

घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार ओसियां थाने से सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी ओसियां- भवाद फाटक पर बोलेरो लेकर खड़े हैं। इसकी जानकारी मिलते ही टीम ओसियां-भवाद फाटक पर पहुंची। यहां टीम को देख बदमाशों ने गाड़ी भगाना शुरू कर दिया। जब डीएसटी टीम ने बदमाशों का पीछा किया तो आरोपियों ने बचने के लिए डीएसटी की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के टायर बस्ट हो गए। इसके बावजूद पुलिस ने पीछा जारी रखा। इसके बाद बदमाश गाड़ी छोडक़र खेतों में भाग गए थे।

छह लोगों पर राजकार्य में बाधा का केस दर्ज, तीन आरोपी डिटेन 
इस हादसे में कांस्टेबल वीरेंद्र के हाथ में फ्रैक्चर हुआ। एएसआई श्रवण कुमार,हरेंद्र और मदन लाल को भी चोटें आई हैं। मामले को लेकर एएस आई श्रवण कुमार ने जयपाल सिंह समेत 6 बदमाशों के खिलाफ करवड़ थाने में जान से मारने की नीयत से हमला करने और राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाया है।

तीन आरोपियों में जयपाल सिंह,महिपाल दान और महेश को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक वांटेड था। एएसआई श्रवण कुमार ने बताया कि 10 दिन पहले इन बदमाशों ने ओसियां थाने में एक दुकान का शटर तोड़ वहां से कॉपर की केबल चोरी की थी और इसे जोधपुर में किसी को बेच दिया था।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026