Doordrishti News Logo

दो मंदिरों और गोदाम दुकान में चोरों की सैंधमारी

मंदिर में चोरी का एक नकबजन गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो मंदिरों और गोदाम दुकान में चोरों की सैंधमारी। कमिश्ररेट के जिला पूर्व में बनाड़ और मंडोर थाना क्षेत्र में दो मंदिरों और एक दुकान-गोदाम में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से कीमती सामान को चुराया। पुलिस ने प्रकरण में एक नकबजन को गिरफ्तार किया है। अन्य में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

मंडोर पुलिस ने बताया कि पन्नालाल गौशाला धर्मार्थ ट्रस्ट के मुन्नालाल पुत्र राजकुमार मिश्रा की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गौशाला के मंदिर से भगवान की चरण पादुका चोरी हो गई। इसमें दो लोगों मनीष और सुरेश पर संदेह जाहिर करते हुए केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामले में जांच के बाद अब राजबाग हरिजन बस्ती निवासी मनीष को गिरफ्तार कर लिया।

फोटोग्राफी किसी क्षण भाव और कहानी को सहेजने की कला-डीजीपी

उसका साथी सुरेश हाथ नहीं लगा। चैनपुरा बावड़ी निवासी महेशचंद्र पुत्र गोकूलराम ने रिपोर्ट दी कि गोकूल की प्याउ के पास में गजानंद का मंदिर आया है, जहां से चोरों ने सैंधमारी कर भगवान की मूर्ति का मुकुट चोरी कर ले गए। इसमें भी उक्त दोनों आरोपियों को नामजद कर संदेह जताया गया। फिलहाल इसमें अब जांच कर रही है। जांच एसआई मनोहरलाल की तरफ से की जा रही है।

इधर बनाड़ पुलिस के अनुसार प्रतापनगर बावरला डांगियावास निवासी श्याम सुंदर पुत्र भबूताराम विश्रोई ने रिपोर्ट दी कि उसकी दुकान- गोदाम देवलिया गांव की सरहद में है। गत दिनों दुकान में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से कीमती सामान चोरी कर ले गए।