सड़क हादसे में वृद्ध की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसे में वृद्ध की मौत। शहर के निकट मोगड़ा क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक वृद्ध व्यक्ति की सडक़ हादसे में मौत हो गई। रात तक वृद्ध की पहचान के प्रयास जारी थे। उसके शेरगढ़ के एक गांव का निवासी होना बताया जाता है।
आधी रात को मंदिर से लौट रहे युवकों पर पुलिस ने दिखाई दबंगई
विवेक विहार थानाधिकारी ईश्चरचंद पारिक ने बताया कि मोगड़ा गांव की सरहद में देर शाम एक वृद्ध को किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई।
उसकी अभी पूर्ण पहचान नहीं हो पाई है। वह शेरगढ़ के किसी गांव का रहने वाला हो सकता है। पास में मिले आधार कार्ड से पहचान के प्रयास जारी है।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

