Doordrishti News Logo

कार्यस्थल पर युवक की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार्यस्थल पर युवक की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में मौत। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 23 में एक युवक की कार्यस्थल पर संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। पहले निजी अस्पताल फिर एम्स अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। इस बारे में रिश्तेदार की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

युवक को ट्रक ने लिया चपेट में मौत

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि शिक्षक कॉलोनी गली नंबर 6 में रहने वाला वीरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र नेपाल सिंह सेक्टर 23 में बेलकिट में कार्यरत था। उसकी कार्यस्थल पर संदिग्ध हालात में तबीयत बिगडऩे पर निजी अस्पताल ले जाया गया।

जहां से बाद में एम्स अस्पताल रैफर किया गया। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। उसके रिश्तेदार शिक्षक कॉलोनी गली नंबर 6 निवासी भारत सिंह की तरफ से मर्ग मेें रिपोर्ट दी गई। शव को पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द किया गया।