भाजपा कोर कमेटी की बैठक में चुनावी तैयारियों पर मंथन
संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और एकजुटता के साथ निकाय चुनाव में उतरने का संकल्प
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा कोर कमेटी की बैठक में चुनावी तैयारियों पर मंथन।भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, संभावित प्रत्याशियों, वार्डवार स्थिति,बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
पार्षद प्रत्याशी के आवेदन फार्म भाजपा प्रधान कार्यालय में होंगे जमा
राष्ट्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रभारी संगीता यादव, निकाय चुनाव संभाग प्रभारी एवं प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत,पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं निकाय चुनाव संभाग सह-प्रभारी सीआर चौधरी,पूर्व विधायक एवं संभाग चुनाव सह-प्रभारी हेमंत मीणा,प्रदेश महामंत्री एवं जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भूपेंद्र सैनी,पूर्व सांसद एवं जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई,प्रदेश मंत्री एवं जोधपुर संगठन सह- प्रभारी अजीत मांडल, जिला प्रभारी निकाय चुनाव रविंद्र सिंह बालावत तथा जिला प्रभारी निकाय चुनाव चंद्र प्रकाश शारदा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
चुनाव प्रभारी एवं राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव ने कहा कि निकाय चुनाव संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं की मेहनत के आधार पर मजबूती से लड़ा जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करना होगा। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने पर जोर दिया।
ओंकार सिंह लखावत ने चुनावी तैयारियों में संगठन के सभी स्तरों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाकर चुनावी अभियान को प्रभावी बनाया जाएगा।
सीआर चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव में संगठन की सामूहिक शक्ति और कार्यकर्ताओं की मेहनत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों को गति देने का आह्वान किया।
भूपेंद्र सैनी ने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन ही चुनाव में सबसे बड़ी ताकत है। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और सक्रियता के साथ चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता और समर्पण के साथ पार्टी के लिए जुटने का आह्वान किया।
बैठक में भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने निकाय चुनाव की तैयारियों का विस्तृत वृत्त प्रस्तुत किया।
उन्होंने वार्डवार संगठनात्मक स्थिति, संभावित दावेदारों, बूथ स्तर की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी चुनावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन पूरी तैयारी और मजबूती के साथ निकाय चुनाव के मैदान में उतरेगा तथा कार्यकर्ताओं के समन्वय से प्रत्येक वार्ड में प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। पालीवाल ने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता मजबूत संगठनात्मक ढांचे के साथ जनता के बीच पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से रखने की है।
बैठक में संभावित दावेदारों एवं प्रत्याशियों को लेकर प्राप्त आवेदनों पर भी चर्चा की गई। संगठन की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार योग्य, सक्रिय एवं जनाधार वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी दिनों में होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों,जनसंपर्क अभियानों तथा चुनावी गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक में डॉ.महेंद्र सिंह राठौड़,राजेंद्र पालीवाल, वनिता सेठ,मेघराज लोहिया,नरेंद्र कच्छवाह, राजेंद्र बोराणा,देवेंद्र सालेचा,धुरंधर मेघवाल, जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा,जिला मंत्री ओम प्रकाश दहिया, जिला महामंत्री गौरव जैन सहित अन्य जिला पदाधिकारी एवं संगठनात्मक पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में भाजपा जोधपुर शहर के 12 मंडलों के अध्यक्षों ने भी भाग लिया।इनमें हेमंत जानियानी, पंकज भाटी, सुरेश मेघवाल, ओमप्रकाश,अमित सिंघाटिया,हरि सिंह पवार,अरविंद पुरोहित, पूजा सुराणा,उमेश पालिया,रणजीत सिंह जाणी,विकास सांवरिया एवं लक्ष्मण सिंह भाटी शामिल थे।
बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता,प्रभावी जनसंपर्क और बूथ स्तर तक सक्रिय संगठन के साथ मजबूती से चुनावी मैदान में उतरने का संकल्प लिया गया। बैठक के अंत में जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
