पार्षद प्रत्याशी के आवेदन फार्म भाजपा प्रधान कार्यालय में होंगे जमा
21 से 24 अगस्त तक किए जाएंगे फार्म जमा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पार्षद प्रत्याशी के आवेदन फार्म भाजपा प्रधान कार्यालय में होंगे जमा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने बताया कि नगर निगम चुनाव-2026 को लेकर भाजपा जोधपुर शहर का नगर निगम चुनाव कार्यालय जोधपुर एम्स के सामने स्थित भाजपा प्रधान चुनाव कार्यालय में 21 अगस्त को खोला जायेगा।
जहां पर नगर निकाय पार्षद उम्मीदवारों से 24 अगस्त की रात्रि 8 बजे तक फार्म प्राप्त किये जायेंगे। सभी प्रत्याशी चुनाव आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए पार्टी कार्यालय में पार्षद प्रत्याशी हेतु आवेदन फार्म जमा करवायेंगे।
