अवैध बजरी से भरा डंपर पकड़ा चालक गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध बजरी से भरा डंपर पकड़ा चालक गिरफ्तार। शहर की डांगियावास पुलिस ने अवैध बजरी से भरा डंपर पकड़ा। उसके चालक को गिरफ्तार कर माइनिंग एक्ट में प्रकरण बनाया गया।
डोडापोस्त के 13 साल पुराने मामले में आरोपी को 4 साल की कठोर सजा
डांगियावास पुलिस थाने के एएसआई परमेश्वर लाल के अनुसार वे गश्त पर थे। तब डांगियावास सरहद में एक बजरी डंपर को रूकवाया गया और चालक कानाराम से पूछताछ की गई। वह बजरी को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर बजरी को अवैध मानकर डंपर को जब्त किया गया।
पुलिस ने चोढ़ावास कापरड़ा निवासी कानाराम पुत्र कोजाराम के खिलाफ माइनिंग में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
तलवार बरामद
डांगियावास थाने के एएसआई ईश्वरचंद ने डांगियावास क्षेत्र में तलवार लेकर घूम रहे लक्ष्मी नगर पावटा निवासी हिमांशु को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया।
घायल की अस्पताल में मौत
माणकलाव करवड़ निवासी भजनाराम पुत्र टीकूराम मेघवाल ने करवड़ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई अपनी बाइक लेकर 13 अगस्त को करवड़ क्षेत्र से निकल रहा था। तब अज्ञात वाहन चालक ने उसे चपेट में ले लिया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। करवड़ पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर अब चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
