सेतरावा में एनसीसी कैडेट्स भर्ती आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सेतरावा में एनसीसी कैडेट्स भर्ती आयोजित। देचू ब्लॉक के सर्वोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेतरावा विद्यालय में 6 राज एनसीसी बटालियन जोधपुर के कमान अधिकारी कर्नल आनंद शाह एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टीनेट कर्नल महिप सिंह सेना मैडल के निर्देशन में एनसीसी कैडेट आर्मी विंग की जूनियर डिवीजन भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया।

अवैध बजरी से भरा डंपर पकड़ा चालक गिरफ्तार

भर्ती प्रक्रिया का आयोजन 6 राज एनसीसी बटालियन के सुबेदार गुरु दयाल सिंह,बीएचएम करणपाल सिंह और हवलदार प्रदीप कूमार व विद्यालय के सी टीओ भोमसिंह राठौड़ द्वारा भर्ती प्रक्रिया संपन्न करवाया गया।

भोमसिंह राठौड़ ने कहा कि एनसीसी किशोर और युवा वर्ग को अनुशासित रहकर राष्ट्र की सेवा करना सिखाती है। पढ़ाई पूरी होने के बाद सेना की नौकरी के लिए एनसीसी कैडेट को सेना की नौकरी में वरीयता भी जाती है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रणवीर कुमार ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनसीसी का देश की सेवा में विशिष्ट योगदान है। सूबेदार गुरु दयाल सिंह ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स देश निर्माण में अपना महत्व पूर्ण योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स को सामाजिक सुधार में भी अपना योगदान देना चाहिए। एनसीसी आर्मी विंग जूनियर डिविजन के लिए 25 रिक्त पदों के लिए आयोजन किया गया।