Doordrishti News Logo

म्यूल एकाउंट से खाते में आए 1.30 लाख निकाले आईटी एक्ट में केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),म्यूल एकाउंट से खाते में आए 1.30 लाख निकाले आईटी एक्ट में केस दर्ज। शहर के निकट डांगियावास थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के बैंक खाते में 1.30 लाख आए। उसके यह रकम म्यूल एकाउंट के जरिए पहुंची। पुलिस ने अब आरोपी को नामजद कर आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।

सड़क हादसे में घायल की मौत

डांगियावास थाने के एएसआई ईश्वरसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया गया कि राइकों का बास दइकड़ा डांगियावास निवासी भवानी सिंह के म्यूल एकाउंट में 1.30 लाख रुपए प्राप्त होने की जानकारी मिली। साथ ही इसने म्यूल एकाउंट की रकम की निकासी की। इस पर अब उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम पड़ताल की जा रही है।