अवैध शराब तस्करी के फरार आरोपी को पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध शराब तस्करी के फरार आरोपी को पकड़ा। अवैध शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को विवेक विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों का हाथ छुड़ाकर मौके से फरार हो गया था।
निकाय चुनावों की घोषणा के बाद कमिश्ररेट के 24 पुलिस निरीक्षकों का तबादला
इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शराब भी बरामद की है। आरोपी अवैध शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।
थानाधिकारी बलवंत राम ने बताया कि पुलिस ने पूरी कार्रवाई को 15 अगस्त के दिन अंजाम दिया था। पुलिस की ओर से ऑल्टो कार से अवैध शराब की करीब 25 पेटी बरामद की गई थी।
इस दौरान आरोपी हुकम सिंह और स्वरूप सिंह को पकड़ा,लेकिन आरोपी स्वरूप सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस से हाथ छुड़ाकर भाग गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आखिरकार पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को धर दबोचा।
