निकाय चुनावों की घोषणा के बाद कमिश्ररेट के 24 पुलिस निरीक्षकों का तबादला
- आठ महिला पुलिस निरीक्षकों भी बदला
- दिप्ती गोरा को फील्ड पोस्टिंग
- अन्य को रिजर्व लाइन या पेट्रोलिंग में लगाया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निकाय चुनावों की घोषणा के बाद कमिश्ररेट के 24 पुलिस निरीक्षकों का तबादला। आगामी पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के आम चुनाव 2026 के संंबंध में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जोधपुर कमिश्ररेट में आज 24 पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया गया। किसी को पुलिस लाइन में भेजा तो किसी के जिलों को बदल दिया गया।
स्टोन कारोबारी पर फायरिंग का आरोपी राकेश मांजू नहीं लगा हाथ
पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिाया ने जारी सूची में पुलिस निरीक्षक सुरेश चौधरी को पुलिस लाइन से बनाड़,दिप्ती गोरा को नागौरी गेट से मथानिया, जुल्फिकार अली को पुलिस लाइन से रातानाडा, सुरेश चौधरी पुत्र पूनाराम को पुलिस आयुक्तालय अपराध शाखा से उदयमंदिर,मोहम्मद शफीक खान को रातानाडा से पुलिस थाना पर्यटक, लसोमकरण को कुड़ी भगतासनी से सदर कोतवाली,सुरेश कुमार सोनी को अपराध सहायक पूर्व से नागौरी गेट,सुरेश कुमार पुत्र मोहनलाल को साइबर थाना से भगत की कोठी, रामकृष्ण ताडा को उदयमंदिर से प्रतापनगर, लेखराज सिहाग को इंवेस्टिंग यूनिट द्वितीय से कुड़ी भगतासनी,ईश्वर चंद पारिक को बनाड़ से विवेक विहार,दौलाराम को अभय कमाण्ड से साइबर थाना,किरण गोदारा को सदर कोतवाली से रिजर्व पुलिस लाइन,मंजू चौधरी को याताायात शाखा से लेडी पेट्रोलिंग,मानाराम को इंवेस्टिंग यूनिट द्वितीय से अपराध सहायक पूर्व,संतोष चौधरी को भगत की कोठी से रिजर्व पुलिस लाइन,कैलाशी को पुलिस परामर्श केंद्र से रिजर्व पुलिस,मोहनी को पर्यटक थाना से रिजर्व पुलिस लाइन,रेणु ठाकूर को लेडिी पेट्रोलिंग से रिजर्व पुलिस लाइन,गणपत राम को अपराध सहायक पश्चिम से रिजर्व पुलिस लाइन,बलवंताराम को विवेक विहार से रिजर्व पुलिस लाइन,तुलसी चौधरी को मथानिया से रिजर्व पुलिस लाइन, मूलसिंह भाटी को पदस्थापन प्रतीक्षा के बाद अभय कमाण्ड सेंटर एवं भवानी सिंह को प्रतापनगर से रिजर्व पुलिस लाइन में पद स्थापित किया गया है।
