Doordrishti News Logo

एटीएम पर युवक के रुपए अटके फ्रॉड का शिकार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एटीएम पर युवक के रुपए अटके फ्रॉड का शिकार। शहर के प्रतापनगर स्थित कमला नेहरू नगर गुजराती कॉलोनी में रहने वाले एक युवक के बैंक खाते से 1.75 लाख रुपए पार हो गए। वह एक एटीएम पर रुपए निकालने गया था।

अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार: कार में अफीम ले जाते अन्य गिरफ्तार

रुपए नहीं निकले मगर बाद में फोन पे से रकम खाते से साफ हो गई। इस बारे में अब प्रतापनगर थाने में साइबर ठगी का प्रकरण दर्ज कराया गया है। थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि गुजराती कॉलोनी कमला नेहरू नगर निवासी मो. वसीम पुत्र मो.हनीफ की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि वह कुछ समय पहले एक एटीएम पर रुपए निकालने के लिए गया था। मगर रुपए निकलने का मैसेज मिला पर रुपए अटक गए और वह निकाल नहीं पाया। इस बाद किसी शातिर ने फोन पे से खाते से रुपए निकाल लिए। उसके तकरीबन पौने दो लाख रुपए निकाले गए।