Doordrishti News Logo

अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार: कार में अफीम ले जाते अन्य गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार: कार में अफीम ले जाते अन्य गिरफ्तार। शहर की माता का थान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। आरोपी से 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। प्रतापनगर सदर पुलिस ने एक युवक को अफीम के साथ पकड़ा है।

जेल में विचाराधीन बंदी से एंड्राइड फोन बरामद

माता का थान पुलिस थाने के एसआई मेहराज राम रविवार को न्यू परिहार नगर में गश्त पर थे। तब एक संदिग्ध शख्स को पकड़ा और तलाशी ली तब पास में 200 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला। इस पर करवड़ के जुड हाल गली नंबर 1 अशोक कॉलोनी निवासी प्रकाश सोनी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरी तरफ प्रतापनगर सदर थानाधिकारी सुंदरकला ने सांयकालीन गश्त में दल्ले खां पेट्रोल पंप से आगे एक संदिग्ध कार को रुकवाया। इसमें बैठे युवक से पूछताछ में उसने नाम पता बाड़मेर के सिवाना स्थित जोडबेरा निवासी श्रवण कुमार होना बताया। उसके पास तलाशी में 11.86 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी को एनडीपी एक्ट में गिरफ्तार कर कार को जब्त किया गया। अग्रिम अनुसंधान जारी है।

You missed