राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की भूमिका अहम: दया जोशी
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
हल्द्वानी(दूरदृष्टीन्यूज),राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की भूमिका अहम: दया जोशी। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (NUJ) द्वारा हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीयपर्व हर्षोल्लास, गरिमा और धूमधाम के साथ मनाया गया।
दो लोगों से साइबर ठगों ने 3.50 लाख ऐंठे
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्रगान गाकर देश के अमर शहीदों को नमन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने देश की आजादी में पत्रकारों के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा,भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कलमकारों की भूमिका किसी भी मायने में अग्रिम पंक्ति के सेनानियों से कम नहीं थी।
उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों पर समाज और राष्ट्र के प्रति और भी बड़ी जिम्मेदारी हैं। उन्होंने पत्रकारों से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मानंद खोलिया ने कहा कि समाज की समस्याओं को उजागर करने के साथ-साथ राष्ट्रीय पर्वों को एकजुट होकर मनाना हमारी समृद्ध परंपरा का हिस्सा है।
महासचिव ईश्वरीय दत्त ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंकर दत्त पांडे सहित यूनियन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, पत्रकार बंधु और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
