हाईकोर्ट की पांच आपराधिक याचिकाओं की मूल पत्रावलियां चोरी

  • कॉज लिस्ट से भी हटाईं
  • साजिश की आशंका

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हाईकोर्ट की पांच आपराधिक याचिकाओं की मूल पत्रावलियां चोरी। राजस्थान हाईकोर्ट की मुख्यपीठ,जोधपुर में लंबित पांच आपराधिक विविध याचिकाओं की मूल पत्रावलियां कथित तौर पर न्यायालय कक्ष से बेईमानी पूर्वक हटाकर चोरी किए जाने और इसके साथ ही उन्हें 5 अगस्त की दैनिक वाद- सूची (कॉज लिस्ट) से अनाधिकृत तरीके से डिलीट किए जाने का मामला सामने आया है।

बस जलाने का एक आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार

इस संबंध में कुड़ी भगतासनी थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी गई है। शिकायत में किसी हितबद्ध पक्षकार द्वारा वाद-सूची अनुभाग या किसी अन्य अनुभाग के कर्मचारी से साजिश करने की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रिंट निकलने के बाद कॉज लिस्ट से डिलीट हुईं याचिकाएं
शिकायत के अनुसार दैनिक वाद-सूची पूरी होने के बाद 31 जुलाई को उसमें सूचीबद्ध पत्रावलियां संबंधित न्यायालय कक्ष में भिजवा दी गई थीं। 4 अगस्त की शाम संबंधित अधिवक्ता ने प्रकरणों के सूचीबद्ध नहीं होने के संबंध में वाद-सूची अनुभाग के कर्मचारी दीपक बालानी, न्यायिक सहायक से जानकारी ली। छानबीन में सामने आया कि पांचों प्रकरण पहले कॉज लिस्ट में दर्ज किए गए और प्रिंट निकलने के बाद किसी व्यक्ति ने माध्यम से पांचों याचिकाओं को 5 अगस्त की दैनिक वाद-सूची से डिलीट कर दिया।

इसके बाद वाद-सूची अनुभाग के कर्मचारियों ने संबंधित न्यायालय कक्ष में जाकर पांचों मूल पत्रावलियों को तलाशा, लेकिन वे वहां नहीं मिलीं। अन्य न्यायालयों और अनुभागों में भी तलाश की गई,लेकिन पत्रावलियां नहीं मिल सकीं। इसके कारण 5 अगस्त को इन पांचों प्रकरणों में कोई प्रभावी सुनवाई नहीं हो सकी।

सुनवाई में विलंब के लिए साजिश का आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पूरे घटनाक्रम से प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट होता है कि याचिकाओं की सुनवाई में विलंब कराने के उद्देश्य से किसी हितबद्ध पक्षकार ने वाद-सूची अनुभाग अथवा किसी अन्य अनुभाग के कर्मचारी के साथ साजिश की। इसके तहत न केवल अनधिकृत उपयोग कर पांचों याचिकाओं को 5 अगस्त की दैनिक वाद-सूची से डिलीट किया गया,बल्कि पांचों याचिकाओं की मूल पत्रावलियों को भी संबंधित न्यायालय कक्ष से अनधिकृत रूप से हटाकर चोरी किया गया।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026