PIB जयपुर द्वारा मीडिया कार्यशाला का आयोजन
- नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान
- राजस्थान के कोने-कोने तक पहुँचाने में मीडिया की भूमिका
जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),PIB जयपुर द्वारा मीडिया कार्यशाला का आयोजन।पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर द्वारा बुधवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया।
ICMR-NIHR जोधपुर में SHINE 2026 कार्यक्रम संपन्न
उद्देश्य प्रधानमंत्री द्वारा 2 अगस्त 2026 को शुरू किए गए 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी अभियान को राजस्थान के हर जिले तक पहुँचाना और युवाओं में मादक पदार्थों के खतरे के प्रति जागरुकता बढ़ाना है।
मुख्य बिंदु
अभिषेक नारायण सिन्हा,जोनल डायरेक्टर-NCB ने कहा कि नशा सामाजिक समस्या है। गृह मंत्रालय ने जून 2026 में “विज़न डॉक्यूमेंट ऑन नारकोटिक्स कंट्रोल 2026-2029” लॉन्च किया है,जिसका लक्ष्य 2029 तक भारत को नशा मुक्त बनाना है।
राजस्थान में NCB के जयपुर व जोधपुर कार्यालय हैं। अब तक 4 हजार किलोग्राम ड्रग नष्ट की जा चुकी है। वर्ष 2025 में 6,387 मामले दर्ज हुए,जबकि जुलाई 2026 तक लगभग 5 हजार मामले दर्ज हो चुके हैं। NCB हेल्पलाइन 1933 पर सूचना दी जा सकती है।
अनुभव बैरवा,निदेशक PIB जयपुर ने कहा कि युवा देश की शक्ति हैं। यह अभियान युवाओं को शिक्षा,खेल,कौशल और नवाचार की दिशा में प्रेरित करेगा। उन्होंने मीडिया से अपील की कि नशा मुक्ति से जुड़ी सफल कहानियों और जागरुकता कार्यक्रमों को प्रमुखता से प्रकाशित करें।
डॉ.रेणु खंडेलवाल,CGHS जयपुर ने बताया कि नशा एक जटिल बीमारी है। डिटॉक्सीफिकेशन, मनोवैज्ञानिक सहायता, परिवार सहयोग,योग एवं ध्यान से नशे की लत पर नियंत्रण संभव है।
डी.के.सोथी,CBN ने बताया कि CBN द्वारा ऑपरेशन युवा रक्षा के तहत स्कूल-कॉलेजों में नुक्कड़ नाटक व जागरुकता रैलियां आयोजित की जा रही हैं।
प्रदीप कुमार,MY भारत ने बताया कि सभी जिलों में कविता,भाषण व लोक नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के विजेताओं को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने ‘जिंदगी को हां,नशे को ना’ की शपथ ली। अंत में उप निदेशक धर्मेश भारती ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
