शिव रहस्य उपनिषद व कश्मीर शैव दर्शन एवं वैदिक वेद परिचर्चा का 13 को

वैदिक सनातन धर्म प्रचार समिति का श्रावण मास में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शिव रहस्य उपनिषद् कश्मीर शैव दर्शन एवं वैदिक वेद परिचर्चा का 13 को। वैदिक सनातन धर्म प्रचार समिति,जोधपुर के तत्वावधान में श्रावण मास के पावन पर्व पर एक विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है।

टेबल टेनिस में दिखेगा खेल कौशल

कार्यक्रम का विवरण
समिति अध्यक्ष गोल्डी बिस्सा ने बताया कि परिचर्चा गुरुवार, 13 अगस्त को प्रातः 11:30 से 1:00 बजे तक सिवांचीगेट गड्डी स्थित शिवदत्त विद्यापीठ के कृष्णानंद स्मृति सभागार में आयोजित होगी। कार्यक्रम में शिव रहस्य उपनिषद्,कश्मीर शैव दर्शन एवं वैदिक वेद विषयों पर विद्वानों द्वारा प्रकाश डाला जाएगा।

मुख्य वक्ता एवं अतिथि
व्यवस्थापक ई.ज्ञान प्रकाश बिस्सा व ई. विवेक बिस्सा के अनुसार कार्यक्रम की मुख्य वक्ता जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय,जोधपुर की पूर्व अधिष्ठाता एवं संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो.डॉ. सरोज कौशल होंगी।

सचिव डॉ.शैलेंद्र बिस्सा तथा सह-सचिव दीपक बिस्सा ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केयर्न ऑयल एंड गैस के अयोध्या प्रसाद गौड़, वरिष्ठ पत्रकार प्रो.डॉ.महेंद्र सिंह लालस,वरिष्ठ पत्रकार सुरेश व्यास,आकाशवाणी जोधपुर के मनीष सोलंकी तथा अनन्तधाम सेवा समिति के पं.विजय दत्त पुरोहित उपस्थित रहेंगे।

संरक्षक मण्डल में रितु झींगोन नागपाल, इतिहासकार प्रो.डॉ. श्यामप्रसाद व्यास,समाज शास्त्री प्रो.डॉ.कैलाशनाथ व्यास,आध्यात्मिक चिंतक एवं ज्योतिषाचार्य मनीषा आहूजा तथा वरिष्ठ पत्रकार संगीता दत्त शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।कार्यक्रम में धर्मप्रेमी एवं बुद्धिजीवियों से बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया है।