बंधक बनाकर महिला के बाल काटने के दो आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बंधक बनाकर महिला के बाल काटने के दो आरोपी गिरफ्तार। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में एक महिला को बंधक बनाकर बाल काटने व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
संसदीय कार्य मंत्री ने गिरधर रामेश्वर धाम में की महादेव की पूजा-अर्चना
उल्लेखनीय है कि एक महिला ने गत छह अगस्त को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में मामला दर्ज करवाया था। इसमें बताया कि उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और उसके चोटी के बाल काट दिए। इसके अलावा जाति सूचक गालियां देकर अपमानित भी किया गया।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने धनकानी फार्म हाउस विवेकानंद नगर एम्स रोड और प्रेम विहार राजीव गांधी नगर निवासी बहादुर सिंह महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया।
