खुनखुना-डीडवाना के बीच समपार फाटक-74 स्थायी रूप से बंद
आरयूबी निर्माण प्रारंभ -प्यावा गांव के पास शुरू हुई खुदाई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खुनखुना-डीडवाना के बीच समपार फाटक-74 स्थायी रूप से बंद। रतनगढ़-डेगाना रेलखंड पर खुनखुना और डीडवाना स्टेशनों के बीच प्यावा गांव के पास समपार फाटक संख्या 74 को स्थायी रूप से बंद कर रोड अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। रेलवे ने आरयूबी निर्माण के लिए मौके पर मिट्टी की खुदाई का काम शुरू कर दिया है।
बंधक बनाकर महिला के बाल काटने के दो आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि समपार फाटक संख्या 74 किलोमीटर 422/5-6 पर स्थित है। आरयूबी निर्माण शुरू होने के साथ ही इस फाटक से सडक़ यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है। आमजन की आवाजाही के लिए दो वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए गए हैं।
वाहन चालक आरयूबी- 9-एक्स (किमी 421/ 8-9) तथा आरयूबी-9-ई (किमी 424/1-2) का उपयोग कर सकेंगे। रतनगढ़-डेगाना रेलखंड पर रेलवे चरणबद्ध तरीके से मानवयुक्त समपार फाटकों को समाप्त कर उनकी जगह आरयूबी और सब-वे का निर्माण करा रहा है। इसका उद्देश्य रेल फाटकों पर सडक़ यातायात की निर्भरता कम करने के साथ रेल और सडक़ यातायात को सुरक्षित एवं निर्बाध बनाना है।
इसी क्रम में समपार फाटक संख्या 66 (किमी 411/0-1), 68 (किमी 413/0-1), 69 (किमी 414/1-2), 70 (किमी 416/2-3), 71 (किमी 416/7-8) और 74 (किमी 422/5-6) के स्थान पर रेलवे लाइन के नीचे सब-वे का निर्माण भी कराया जाएगा।
आरयूबी और सब-वे निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को रेलवे फाटक बंद होने से होने वाली प्रतीक्षा से राहत मिलेगी। इससे सडक़ यातायात अधिक सुगम होने के साथ रेल परिचालन और सडक़ यातायात की सुरक्षा भी मजबूत होगी।
