Timely CPR can save a life – Dr. Rajiv

समय पर दिया गया सीपीआर बचा सकता है जीवन-डॉ.राजीव

-बोन एंड जॉइंट वीक के तहत दिया सीपीआर प्रशिक्षण

-सरस्वती हॉस्पिटल एवं सिवाच ऑर्थोपेडिक सेंटर में हुआ व्यावहारिक अभ्यास

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),समय पर दिया गया सीपीआर बचा सकता है जीवन-डॉ.राजीव।
जोधपुर ऑर्थोपेडिक सर्जन्स सोसायटी (JOSS) द्वारा आयोजित बोन एंड जॉइंट वीक के अंतर्गत बुधवार को सरस्वती हॉस्पिटल एवं सिवाच ऑर्थोपेडिक सेंटर में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) का प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

फलोदी से जोधपुर आ रही यात्रियों से भरी निजी बस में लगी आग

व्यावहारिक प्रदर्शन के साथ दिया प्रशिक्षण:-
प्रशिक्षण डॉ.राजीव सिवाच द्वारा दिया किया गया। उन्होंने हृदय गति रुकने (Cardiac Arrest) की स्थिति में समय पर और सही तरीके से सीपीआर देने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर दिया गया सीपीआर किसी भी व्यक्ति का जीवन बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सीपीआर की तकनीक का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

मारूति कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग,दो दर्जन कारें जली

आमजन को भी मिले प्रशिक्षण: JOSS पदाधिकारी:-
इस अवसर पर JOSS अध्यक्ष डॉ.अनिल राठी, सचिव डॉ.अशोक बिश्नोई तथा डॉ.रवि उपस्थित थे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी के साथ-साथ आमजन को भी सीपीआर का प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए,ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके।

उद्देश्य: स्वास्थ्य जागरूकता और जीवन रक्षक कौशल:-
यह कार्यक्रम बोन एंड जॉइंट वीक के अंतर्गत समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, आपातकालीन जीवन रक्षक कौशल का प्रसार करने तथा जनसामान्य को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।