नगर निगम ने एम्स के पास से हटाया अतिक्रमण
-भनक लगते ही अतिक्रमियों ने पार्क में केबिन-ठेले छिपाए
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नगर निगम ने एम्स के पास से हटाया अतिक्रमण। नगर निगम ने बुधवार को एम्स के आसपास से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। निगम की टीम के आने की भनक लगते ही लोगों ने ठेले और केबिन रीको के पार्क में ले जाकर खड़े कर दिए। हालांकि टीम पार्क में पहुंची और सभी को जब्त किया। इस दौरान सभी को हिदायत दी कि दोबारा अतिक्रमण किया तो कड़ा एक्शन होगा।
फलोदी से जोधपुर आ रही यात्रियों से भरी निजी बस में लगी आग
अतिक्रमण प्रभारी रजनीश बारासा ने बताया कि एम्स के 3 नंबर गेट से लेकर 7 नंबर गेट तक रास्ते में ठेले और केबिन लगने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में टीम बुधवार को 3 नंबर गेट के सामने अतिक्रमण हटाने पहुंची। टीम के आने की भनक लगते ही दुकानदार सडक़ से ठेले-केबिन हटाकर रीको के पार्क में ले गए।
उन्होंने बताया कि टीम पहुंची तब यहां ठेले और केबिन नहीं दिखे। इस पर पता चला कि सभी ने सामान पार्क में ले जाकर रख दिया है। टीम जब पहुंची तो यहां करीब 15 ठेले और केबिन थे, जिन्हें जब्त किया गया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। टीम की ओर से एम्स के गेट नंबर 3 से लेकर 7 तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान सडक़ किनारे किए अतिक्रमण को हटाया गया।
मारूति कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग,दो दर्जन कारें जली
