जोधपुर, जिले के बाप उपखंड के चाखू गांव के हेमाराम मकवाना के देहांत के बाद उनके पुत्रों ने गंगास्नान, मुंडन और मृत्युभोज जैसी गैर जरूरी और अवैज्ञानिक परम्पराओं को तोड़ते हुए समाज को चेतनाशील करने की दिशा में गंभीर पहल की है।
इस क्षेत्र में हेमजी के नाम से कोई अपरिचित नहीं था, लम्बे समय से बीमार हेमजी ने 80 वर्ष की उम्र में 30 अप्रैल को चाखू गांव से 5 किमी दूर अपनी ढाणी में अंतिम सांस ली, उनके निधन के बाद मकवाना परिवार को हजारों की संख्या में शोक संदेश और संवेदना संदेश प्राप्त हुऐ। उनके पुत्र एडवोकेट किशन मेघवाल, भैराराम मकवाना और अर्जुन मकवाना, छगनलाल मकवाना, कानाराम मकवाना और नारायण मकवाना ने गंभीर पहल करते हुए सभी तरह की कूरीतियों का त्याग करते हुए दस दिन में ही कपड़े बदलने का फैसला कर दिया, इसी कड़ी में हर पुरूष सदस्य ने पाग बदलने की रस्म निभाई।
ये भी पढ़े :- पाली सांसद ने राजकीय अस्पतालों का किया निरीक्षण
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

