अंगदान दिवस पर डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में भव्य समारोह

अंगदान का संकल्प लें, जीवन बचाएं-विशेषज्ञों का आह्वान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अंगदान दिवस पर डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में भव्य समारोह।भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज,जोधपुर की ट्रांसप्लांट टीम द्वारा मथुरादास माथुर चिकित्सालय के स्किल लेब में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

डॉ.मोहन मकवाना बने शिशु रोग विभागाध्यक्ष

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.बीएस जोधा, प्रिंसिपल एवं कंट्रोलर डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विकास राजपुरोहित,मेडिकल सुपरिंटेंडेंट,मथुरादास माथुर चिकित्सालय तथा डॉ. मोहन मकवाना,मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, उम्मेद चिकित्सालय,जोधपुर उपस्थित थे।

कार्यक्रम में डॉ.गोवर्धन चौधरी,आचार्य एवं विभागाध्यक्ष,यूरोलॉजी विभाग,डॉ.सुरेंद्र सिंह राठौड़, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष नेफ्रोलॉजी विभाग तथा कैडेवरिक ट्रांसप्लांट प्रोग्राम की नोडल ऑफिसर डॉ.वंदना शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की झलकियां
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत कर हरित पौधा भेंट कर किया गया। नर्सिंग छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य ट्रांसप्लांट को ऑर्डिनेटर शिमला पूनिया ने किया। सहायक ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर डिंपल चौहान ने आयोजन में सहयोग दिया।

इस दौरान जुलाई माह में ट्रांसप्लांट टीम द्वारा आयोजित अंगदान जन-जागरूकता अभियान की विभिन्न गतिविधियों का संक्षिप्त वीडियो प्रस्तुत किया गया,जिसे सभी ने सराहा।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कुसुम छंगानी,सीनियर नर्सिंग ऑफिसर,उम्मेद चिकित्सालय ने प्रेरणा दायक कविता प्रस्तुत की। स्कूल ऑफ नर्सिंग, महात्मा गांधी चिकित्सालय की जीएन एम तृतीय वर्ष की छात्रा प्रीति राजपुरोहित एवं जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी ने अंगदान विषय पर भावपूर्ण कविताओं से उपस्थित जन समूह को भावविभोर कर दिया।

अंगदान का संकल्प लेने का आह्वान
मुख्य अतिथि डॉ.बीएस जोधा,विशिष्ट अतिथि डॉ. विकास राजपुरोहित,डॉ.मोहन मकवाना,डॉ.गोवर्धन चौधरी, डॉ.सुरेंद्र सिंह राठौड़ एवं डॉ. वंदना शर्मा ने अपने उद्बोधनों में अंगदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों से अंगदान का संकल्प लेने का आह्वान किया।

सम्मान समारोह
समारोह में अंगदान जन- जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों तथा रंगोली, पोस्टर,क्विज,फेस पेंटिंग एवं अन्य प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नर्सिंग स्कूलों के प्राचार्य,विभिन्न विभागाध्यक्ष, चिकित्सक,नर्सिंग अधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में डॉ. वंदना शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts: