Former CM Ashok Gehlot sounded the election bugle in Jodhpur.

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर में फूंका चुनावी बिगुल

-पंचायत-निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर में फूंका चुनावी बिगुल। आगामी पंचायत राज और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को जोधपुर में कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनावी तैयारियों का मंत्र देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अभी से हर वार्ड और हर गांव में सक्रिय होकर पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं और पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना होगा। गहलोत ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्णय के बाद राज्य चुनाव आयोग निकाय और पंचायत चुनाव कराएगा। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त तक ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आने और उसके बाद आरक्षण संबंधी प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। इसके बाद चुनाव कार्यक्रम कभी भी घोषित हो सकता है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समय बर्बाद किए बिना चुनावी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

प्रधानमंत्री आज करेंगे देश के युवाओं को संबोधित

पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस शासन की योजनाओं और विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता को बार-बार याद दिलाना होगा कि कांग्रेस सरकार ने स्वास्थ्य,शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा,पेंशन और अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सीधे लोगों को लाभ पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भी भाजपा और आरएसएस की तरह अपनी उपलब्धियों की प्रभावी मार्केटिंग करनी होगी।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना:-
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए गहलोत ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार नई योजनाएं लाने के बजाय कांग्रेस सरकार की योजनाओं के केवल नाम बदल रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों को समय पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिल रही है और कई जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता देने वाली योजना में भी कई पात्र लोगों को आदेश जारी होने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया।

मसूरिया बाबा मंदिर में 30 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ

उन्होंने आरोप लगाया कि फाइलों को दोबारा जांच के नाम पर रोककर भुगतान में अनावश्यक देरी की जा रही है, जिससे आमजन परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर बूथ और हर वार्ड में जाकर कांग्रेस सरकार के कार्यों को जनता के सामने रखें और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करें।

कार्यक्रम में कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा, जोधपुर प्रभारी विक्रम सिंह शेखावत,पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सोलंकी,पूर्व महापौर कुंती देवड़ा,पूर्व विधायक मनीषा पंवार व महेंद्र बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।