महिला की संदिग्ध हालात में मौत
-रुपए लेने आरोपी के साथ उसके घर गई महिला की संदिग्ध मौत
-पति का आरोप पीट-पीट कर मार डाला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला की संदिग्ध हालात में मौत। शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र के सेक्टर 4 स्थित मकान में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह 35 हजार रुपए लेने राकेश बिश्नोई के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर उसके घर गई थी।
विवेक विहार पुलिस ने मृतका के पति भैरुलाल की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच थानाधिकारी बलवंताराम द्वारा की जा रही है। थानाधिकारी बलवंताराम ने बताया कि कुड़ी हाउसिंग बोर्ड निवासी भैरूलाल पुत्र ताराचंद सिंधी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पत्नी रजनी 30 जुलाई की दोपहर सेक्टर-4 निवासी राकेश बिश्नोई के घर 35 हजार रुपए लेने गई थी।
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद
आरोप है कि वहां रुपए मांगने पर आरोपी राकेश सहित अन्य लोगों ने रजनी के साथ मारपीट की। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। घटना के बाद एंबुलेंस से रजनी को एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।
अस्पताल पहुंचने पर रजनी ने अपने पति और रिश्तेदारों को पूरा घटनाक्रम बताया। रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में गहनता से जांच आरंभ की है।
