जोधपुर, कोरोना को लेकर आमजन में जागरूकता लाने के लिए नगर निगम दक्षिण की ओर से प्रत्येक वार्ड में ऑटो के माध्यम से कोरोना गाइड लाइन की पालना करने का संदेश दिया जाएगा। महापौर दक्षिण वनीता सेठ और आयुक्त दक्षिण डॉ.अमित यादव ने सोमवार को 50 ऑटो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
महापौर वनीता सेठ ने बताया कि शहर में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक वार्ड में ऑटो जाएंगे और जिंगल के माध्यम से लोगों को कोरोना गाइड लाइन की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर मास्क व कोरोना जागरूकता संबंधी पेंपलेट भी वितरित किए जाएंगे।
नगर निगम आयुक्त दक्षिण डॉ अमित यादव ने बताया कि नगर निगम लोगों को जागरूक करने के लिए अलग- अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। अब प्रत्येक वार्ड में ऑटो जाएंगे और लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से कोरोना गाइड लाइन के बारे में जानकारी दी जाएगी।
ये भी पढ़े : जोधपुर में 1915 नए संक्रमित मिले, 20 और लोगों की मौत
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

