Doordrishti News Logo

टू-व्हीलर के शोरूम में लगी आग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टू-व्हीलर के शोरूम में लगी आग। शहर में टू व्हीलर के एक शोरूम में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाडय़िां मौके पर पहुंची और करीब 45 मिनट में आग पर काबू पाया। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

ट्रेन में चढ़ते समय युवती गिरी,दोनों पैर कटे

बासनी स्टेशन फायर ऑफिसर ने बताया कि संगरिया स्थित टू व्हीलर के एक शोरूम वारिवो एवरीवन्स राइड पर आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। वहां पर करीब 45 मिनिट में आग पर काबू पाया।

शोरूम में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर रखे हुए थे। आग से कई गाडय़िां जल गई जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।