परिवार पर हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),परिवार पर हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार। देवनगर थाना पुलिस ने गत 11 जुलाई को बलदेव नगर की गली नंबर-9 में एक परिवार पर घातक हथियारों से किया गया। हमले के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा उनसे पूछताछ जारी है।
एनडीपीएस के 13 साल पुराने मामले में दो आरोपियों को 2-2 साल की सजा
जोधपुर पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया तथा पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार एवं सहायक पुलिस आयुक्त प्रताप नगर नतिशा जाखड़ के सुपर विजन में देवनगर थानाप्रभारी कमल किशोर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी डाटाबेस एवं मुखबिर सूचना के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इन्हें किया गिरफ्तार :-
पुलिस ने फयाज खान पुत्र मोहम्मद कयूम,आकाश पुत्र राजूराम व सोहिल पुत्र बरकत को गिरफ्तार किया है। तीनों बलदेव नगर शिव बस्ती क्षेत्र के निवासी हैं और घटना के बाद से फरार चल रहे थे।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में 2 दिन में 2 बड़ी वारदात,लाखों का माल पार
पुलिस के अनुसार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। फरार चल रहे आरोपीयो को पकडऩे में देवनगर थानाप्रभारी कमल किशोर,एएसआई हीरालाल, कांस्टेबल सुरेशचंद,श्रवण कुमार तथा मोटाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
