Rudrabhishek performed in Shiva temples as the month of Sawan begins.

सावन माह शुरू शिव मंदिरों में हुआ रूद्राभिषेक

-शिवालयों में बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जैकारे गूंजे

-अभिषेक सहित हुए विभिन्न आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सावन माह शुरू शिव मंदिरों में हुआ रूद्राभिषेक। भोलेनाथ की आराधना के लिए खास माने जाने वाला श्रावण (सावन) माह गुरुवार से शुरू हो गया। यह 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगा। इस बार सावन मास के दौरान चार सोमवार आएंगे।

सनातन धर्म में सावन मास का विशेष धार्मिक महत्व होने से पूरे माह भगवान शिव की पूजा- अर्चना बड़े ही भक्ति भाव से की जाती है। श्रावण के पहले दिन आज शिव मंदिरों और शिवालयों में रूद्राभिषेक सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शहर के सभी शिवालयों में बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जैकारे गूंज उठे।

सिंधी सामूहिक जनेऊ संस्कार 15 अगस्त को

शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का जलाभिषेक करने का तांता लगना शुरू हो गया, जिसमें दूध, केसर-चंदन, जल सहित अनेक द्रव्यों से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया।
जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया
श्रावण के पहले दिन आज शिव मंदिरों में पंडितों एवं यजमानों ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया।

भूतेश्वर महादेव मंदिर, मंडलनाथ अचलनाथ महादेव मंदिर,सिद्धनाथ रोड,जबरेश्वर नाथ मंदिर, तारघर स्थित दूरसंचारेश्वर महादेव मंदिर रातानाडा स्थित गणेश मंदिर,शिव मंदिर पब्लिक पार्क, चांदपोल में सिद्धपीठ, रामेश्वर धाम,पंचेश्वर, गोरेश्वर महादेव मंदिर, जूना खेड़ापति शिव मंदिर,माता का थान,राम सागर चौराहा सहित अन्य शिव मंदिरों में यजमानों और पंडितों ने अभिषेक करने के साथ रूद्री पाठ किए।

मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी: पटेल

शहर के भीतरी क्षेत्र स्थित अचलनाथ महादेव मंदिर को रंगीन रोशनी व आकर्षक फूलमंडली से सजाया गया। भूतनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक की पवित्र शृंखला का शुभारंभ विधिवत रूप से हुआ। रातानाडा,शिव रोड स्थित श्रीसिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में पुजारी ललिता जोशी के सान्निध्य में भगवान शिव परिवार व देव प्रतिमाओं का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ श्रृंगार एवं विशेष भोग का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक हरित पुष्पों एवं विद्युत सज्जा से अलंकृत किया गया। आयोजन की व्यवस्था में मंदिर व्यवस्थापिका शिवानी जोशी, निकिता जोशी एवं महिला मंडल का विशेष योगदान रहा।