लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया गौसेवा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया गौसेवा। लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल द्वारा डिस्ट्रिक्ट के प्राइम प्रोग्राम “जीव दया” के अंतर्गत कन्हैया गौशाला,जोधपुर में गौमाताओं एवं अन्य जीवों के लिए हरा चारा अर्पित कर गौसेवा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य:-
कार्यक्रम में रीजन चेयरमैन लायन जेपी गर्ग, क्लब अध्यक्ष लायन हरि अग्रवाल,सचिव लायन हर्ष अग्रवाल,कोषाध्यक्ष लायन भोलाराम एवं लायन जतीन गर्ग की उपस्थिति रही। सभी पदाधिकारियों ने गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवों के प्रति दया,करुणा एवं सेवा का संदेश दिया।
सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में स्टेशन मास्टरों की भूमिका महत्वपूर्ण- डीआरएम
अध्यक्ष लायन हरि अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य केवल मानव सेवा ही नहीं,बल्कि प्रत्येक जीव के प्रति करुणा एवं संरक्षण का भाव विकसित करना भी है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक सोच एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।
