Seminar and rituals at Prakashpuri Ashram on Guru Purnima today.

गुरु पूर्णिमा पर प्रकाशपुरी आश्रम में संगोष्ठी व अनुष्ठान आज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गुरु पूर्णिमा पर प्रकाशपुरी आश्रम में संगोष्ठी व अनुष्ठान आज।तापड़िया बेरा,चांदपोल के बाहर स्थित बाबा प्रकाशपुरी आश्रम में चल रहे अनिश्चितकालीन अखण्ड रामायण पाठ स्थल पर गुरु पूर्णिमा,बुधवार को संगोष्ठी सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

आश्रम के छगनीराम गहलोत एवं राहुल पुरोहित ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर समस्त आयोजन आश्रम की गादीपति संत रूकमणपुरी के सानिध्य में दिनभर चलेंगे।

गुरुः साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नम: ….

धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम:-
-रामायण पाठ में विभिन्न चौपाइयों का संगान
-बाबा प्रकाशपुरी की पादुकाओं का पूजन
-सेवाधारी संत सतीश पुरोहित की समाधि एवं विभिन्न महात्माओं के चित्रपट्ट का पूजन
-आश्रम में स्थित त्रयंबकेश्वर महादेव का भव्य रुद्राभिषेक
-गुरु अमृत वाणी,गुरु सहस्त्रनाम स्त्रोत
-महिला मंडली द्वारा गुरु महिमा भजन
-बड़ी आरती एवं सार्वजनिक प्रसादी

एमडीएमएच गायनिक विंग में हुआ अंगदान जागरूकता कार्यक्रम 

गुरुतत्व मीमांसा पर विचार गोष्ठी:-
दोपहर 12.30 बजे संत रूकमणपुरी की अध्यक्षता में गुरुतत्व मीमांसा पर विचार गोष्ठी आयोजित होगी। इसमें इतिहासकार प्रो.डॉ. श्याम प्रसाद व्यास, समाज शास्त्री प्रो.डॉ. कैलाशनाथ व्यास सहित अन्य लोग अपने विचार साझा करेंगे।

कार्यक्रम में शहर विधायक अतुल भंसाली, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर संपूर्ण आश्रम को फूल मंडली एवं रंग- बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा।

Related posts:

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026