एसी से निकल रहे पानी को लेकर परिवार पर हमला
जेठ और परिवार के लोगों पर हमले का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एसी से निकल रहे पानी को लेकर परिवार पर हमला। शहर के सूरसागर स्थित छोटी भील बस्ती चांदपोल के बाहर रहने वाली एक महिला और उसके परिवार के लोगों पर उसके जेठ के परिवार ने हमला किया। एसी से निकल रहे पानी की शिकायत पर यह हमला किया गया। पत्थर से किए गए हमले में दो तीन लोग चोटिल हो गए।
120 किलो डोडा पोस्त 2 किलो अफीम और 91 ग्राम एमडीएमए जब्त,पांच तस्कर गिरफ्तार
पीडि़ता ने सूरसागर थाने में अपने जेठ के परिवार के लोगों पर पत्थर से हमला करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। सूरसागर पुलिस थाने में दी रिपोर्ट में छोटी भील बस्ती चांदपोल के बाहर रहने वाली आशा कुमारी पत्नी स्व. प्रेम प्रकाश भील ने पुलिस को बताया कि उसके घर की हद में मेरे जेठ के घर की एसी का पानी निरंतर आता रहता है बहुत बार बोलने पर भी उसे नहीं हटाया गया।
एसी का आउटर यूनिट उसके घर की सीमा में है। निरंतर पानी आने की वजह से घर के लिए नींव कमजोर होती जा रही है। इस बाबत बार-बार बोलने पर भी कुछ नहीं किया गया। मेरे जेठ के सभी घरवालों ने मिल के मेरे घर पर हमला करने आ गए,उसमें ताऊ के दोनों लडक़े कल्पित और सुमित द्वारा पत्थर से मारा गया। जानलेवा हमला किया गया। जेठ संतोष कुमार ने भी बदसलूकी की। घर में मौजूद पीडि़ता के बेटी, बेटा और जवाई पर भी हमला किया गया।
