शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का सावन महोत्सव 16 अगस्त को
-महिला मण्डल द्वारा होगा आयोजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का सावन महोत्सव 16 अगस्त को। शाक द्वीपीय मग ब्राह्मण समाज समिति,जोधपुर की महिला मण्डल की एक बैठक रविवार को सेक्टर 8,चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के शिवपार्क में आयोजित की गई। बैठक में शनिवार 16 अगस्त को दोपहर 2 से 5 बजे तक सावन महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:-
-सांस्कृतिक कार्यक्रम: मेहंदी प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर,नृत्य एवं भजन
-बच्चों एवं महिलाओं के लिए: झूला लगाने की विशेष व्यवस्था
-कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी समाज की महिलाओं एवं बच्चों के लिए अल्पहार की व्यवस्था होगी।
इस अवसर पर समिति द्वारा सामाजिक कार्यों को भी गति दी जाएगी। पूरे जोधपुर जिले से आने वाले समाज बंधुओं जिनके परिचय पत्र अभी तक नहीं भरे गए उनके परिचय पत्र भरवाए जाएंगे। सदस्यता अभियान चलाकर समिति के सदस्यता फॉर्म भी भरवाए जाएंगे।
समिति अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने कहा कि समाज में इस प्रकार के कार्यक्रम प्रत्येक माह आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि समाज के बंधुओं का आपस में परिचय हो सके और आपसी सौहार्द बढ़े। समिति सचिव महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि अनंत चतुर्दशी पर 25 सितम्बर को समाज के बंधुओं का सामूहिक उद्यापन करवाने का प्रस्ताव भी रखा गया।
सावन महोत्सव के सफल आयोजन के लिए महिला मण्डल की आयोजन समिति का गठन किया गया है। इसमें बबिता अबोटि,रविता शर्मा, पुष्पा शर्मा,सीमा शर्मा,साक्षी मिश्रा एवं वीना शर्मा को मनोनित किया गया है। समिति ने जोधपुर जिले के समस्त समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
