Doordrishti News Logo

हादसों में तीन की मौत बाथरूम में सर्पदंश से महिला की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हादसों में तीन की मौत बाथ रूम में सर्पदंश से महिला की मौत। कमिश्ररेट में अलग अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। एक महिला इसमें सर्पदंश की शिकार हुई है। घटनाओं को लेकर संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपे।

बीएसएनएल टावर से बैटरियां चोरी,केस दर्ज

प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि ज्योति नगर चांदणा भाखर निवासी विष्णु पुत्र नैनाराम ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी माताजी सुमन देवी सुबह के समय बाथरूम में गई थी। तब वहां बैठे सर्प ने उन्हें डस लिया। जिस पर वे बुरी तरह घायल हो गई और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

दूसरी तरफ लोरड़ी देजगरा झंवर निवासी शिवलाल पुत्र बुधाराम ने झंवर पुलिस को बताया कि उसकी बहन याशना पत्नी ओमाराम को 21 जुलाई को विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर उसकी अब मौत हो गई। मामले में जांच एसडीएम की तरफ से की जा रही है। फिलहाल मर्ग की कार्रवाई की गई।

बोरानाडा पुलिस के अनुसार रामसागर बड़लिया निवासी जेठाराम पुत्र प्रभुराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उसका भतीजा अपनी बाइक लेकर कटारड़ा गांव की सरहद से निकल रहा था। तब एक ट्रक के चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके भतीजे की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई।