Doordrishti News Logo

बीएसएनएल टावर से बैटरियां चोरी,केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीएसएनएल टावर से बैटरियां चोरी,केस दर्ज। शहर के कालीबेरी सिटी बस स्टेण्ड के पास बीएसएनएल ऑफिस के टावर से बैटरियां चोरी हो गई। कनिष्ठ अभियंता ने इस बारे में सूरसागर थाने में चोरी की रिपोर्ट दी है। पुलिस अब बैटरियां चोरो का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

जोधपुर से जुड़ी 14 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 36अतिरिक्त कोच

सूरसागर पुलिस ने बताया कि महामंदिर तीसरी पोल के बाहर महावीर नगर हाल कनिष्ठ अभियंता कालीबेरी सूरसागर के विनय जैन ने रिपोर्ट दी। इनके अनुसार कालीबेरी बस स्टेण्ड के पास में बीएसएनएल का कार्यालय आया है।जहां पर मोबाइल टावर लगे है। चोरों ने वहां से बैटरियों को चोरी कर लिया।

Related posts: