Doordrishti News Logo

नशे की कमाई पर बड़ा प्रहार: एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नशे की कमाई पर बड़ा प्रहार: एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए डोडा पोस्त तस्करी से अर्जित करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति पर शिकंजा कस दिया है।

भारत सरकार के सक्षम प्राधिकारी ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(1) के तहत आरोपी की 14.66 हेक्टेयर कृषि भूमि फ्रीज करने तथा एक स्कॉर्पियो और एक बोलेरो कैंपर वाहन जब्त करने के आदेश जारी किए हैं।

अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लाखावत एवं वृत्ताधिकारी भोपालगढ़ भंवरलाल बुनकर के सुपरविजन तथा खेडापा थाना प्रभारी लाखाराम के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। वर्ष 2020 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में आरोपी अनिल कुमार विश्नोई निवासी गिंगाला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 90 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया था।

जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ अन्य थानों में भी एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी और उसके परिजनों ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से महिंद्रा स्कॉर्पियो, बोलेरो कैंपर तथा गिंगाला स्थित 14.66 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदी थी। पर्याप्त साक्ष्यों एवं वित्तीय जांच के आधार पर 24 जुलाई 2026 को कृषि भूमि को फ्रीज कर दिया गया, जबकि दोनों वाहनों की जब्ती की प्रक्रिया जारी है।

प्राकृतिक व सिजेरियन प्रसव पर भ्रामक बयानों पर IMA जोधपुर ने जताई चिंता

पुलिस अधीक्षक पंकज ने कहा कि जोधपुर ग्रामीण पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ ही नहीं,बल्कि अवैध कमाई से अर्जित चल- अचल संपत्तियों पर भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई लगातार जारी रखेगी, ताकि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Related posts: