Doordrishti News Logo

जोधपुर के युवक के नाम पर कर्नाटक में बनाई फर्जी कंपनी

फर्जीवाड़े से बैंक अकाउंट खोलने का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर के युवक के नाम पर कर्नाटक में बनाई फर्जी कंपनी। जोधपुर के रहने वाले एक युवक के नाम कर्नाटक में फर्जी फर्म खोल दी गई। युवक का आरोप है कि उसके नाम से फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाए गए। वह खुद कम पढ़ा-लिखा है।

नशे की कमाई पर बड़ा प्रहार: एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज

अंग्रेजी में साइन करना भी नहीं आता। इसके बाद भी पैन कार्ड पर उसके इंग्लिश में साइन है। फर्जी नंबरों से अलग-अलग बैंक में अकाउंट खोले गए। अब कर्नाटक पुलिस ने उसे वहां बुलाया है। ऐसे में उसका परिवार डरा हुआ है। जोधपुर के बासनी थाने में कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।

पीडि़त विनोद बंजाना ने बताया कि वह सांगरिया स्थित एक कंपनी में मजदूरी करता है। उसका राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक के सांगरिया ब्रांच में अकाउंट है। उसका सैलरी का पैसा उसी में आता है।जब वह सैलरी के रुपए अकाउंट से निकलवाने गया तो बैंक अधिकारियों ने बताया कि कर्नाटक के एमजी रोड हावेरी साइबर पुलिस स्टेशन के नोटिस पर उसका अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है।

पीडि़त ने आरोप लगाया कि साइबर ठगी के लिए उसके फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार कर अलग-अलग बैंकों में कई खाते खोले गए है। जिन पांच नंबर से अकाउंट खोले गए,वे उसके नहीं है। इन नंबरों से कभी उसके पास कोई मैसेज नहीं आया। यहां तक कि वह केवल एक मोबाइल नंबर यूज करता है।

बासनी थाने में दी रिपोर्ट में युवक ने बताया कि उसके नाम से फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार किए गए है। वह कम पढ़ा लिखा है लेकिन जिस पैन कार्ड को यूज किया है,उस पर इंग्लिश में साइन है। इसके अलावा उसके नाम से बनी मेल आईडी भी गलत तरीके से यूज की गई। उसने बताया कि इन मामलों को लेकर कर्नाटक पुलिस उसे बुला रही है लेकिन इस घटना के बाद से वो और उसका परिवार डरा हुआ है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026