Doordrishti News Logo

स्कूल में प्रिंसिपल पर महिला टीचर से छेड़छाड़ का आरोप

कमरे में बंद कर फिजिकल रिलेशन का दबाव डाला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्कूल में प्रिंसिपल पर महिला टीचर से छेड़छाड़ का आरोप। बनाड़ थाना इलाके के एक स्कूल में महिला टीचर से छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। उसने प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ और कमरे में बंद कर फिजिकल रिलेशन का दबाव डालने का आरोप लगाया है।

घटना के बाद आक्रोशित शिक्षिका के परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में पहुंचकर आरोपी प्रिंसिपल का मुंह काला कर दिया और पुलिस को सूचना दी।पीडि़ता ने थाने में दी शिकायत में बताया कि स्कूल में बच्चों को पढ़ाने गई थी। गत 20 जुलाई को छुट्टी होने के बाद जब सभी बच्चे और टीचर चले गए,तो प्रिंसिपल ने उसे जबरन रोक लिया। इस दौरान बाकी सारे स्टाफ स्कूल से चले गए थे।

प्रिंसिपल ने इंटरव्यू लेने के नाम पर अपने कमरे में बुलाया और स्कूल के कैमरे भी बंद कर दिए। बाद में उसने गलत काम करने का दबाव डाला। प्रिंसिपल ने एडवांस सैलरी देने की कहकर फिजिकल रिलेशन का दबाव डाला। उसने कहा कि वह उससे दोस्ती करना चाहता है। तू मेरे साथ रहेगी तो तेरा फ्यूचर बना दूंगा।

तेरी पढ़ाई में भी मदद करूंगा और तू जो कहेगी वह क्लास पढ़ाने के लिए दूंगा। तब वह डर गई और किसी तरीके से वहां से बचकर वह अपने घर पहुंची। घटना के अगले दिन पीडि़ता जब स्कूल नहीं गई तब उसके परिजनों ने पूछा तो इस मामले का खुलासा हुआ।
शिक्षिका के परिजनों को जैसे ही इस घटना का पता चला,वे ग्रामीणों के साथ स्कूल परिसर पहुंचे। आरोपी की इस घटिया हरकत से भडक़े लोगों ने प्रिंसिपल का मुंह काला कर दिया और जमकर खरी-खोटी सुनाई।

ओपन जेल में हमसफर बने हत्या के सजायाफ्ता दो कैदी

घटना की सूचना मिलते ही बनाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसके बाद पीडि़ता शिक्षिका की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों तथा बयानों के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसी स्कूल में पढ़ती थी पीड़िता
बताया गया है कि पीडि़ता पहले दिन ही स्कूल में पढ़ाने के लिए गई थी। उसने यहीं से कक्षा 10वीं की पढ़ाई की थी। पीडि़ता का छोटा भाई भी इसी स्कूल में पढ़ता है। जब भाई अपनी बहन को बुलाने आया तो आरोपी प्रिंसिपल ने उसे घर भेज दिया और कहा कि वह दो घंटे बाद आएगी।