Doordrishti News Logo

निजी कंपनी के टावर पर चढ़कर चोरों ने हजारों के केबल चुराई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निजी कंपनी के टावर पर चढ़कर चोरों ने हजारों के केबल चुराई। शहर के निकट घंटियाली गांव में एक निजी कंपनी के टावर पर चढक़र चोरों ने हार्डवेयर सामान की तोडफ़ोड़ कर वहां से भारी मात्रा में केबल को चुरा लिया।

उपमहाप्रबंधक की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दी गई।
पुलिस ने बताया कि आंध्रप्रदेश हाल ट्रांसटेल लाइङ्क्षटंग लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक जी. श्रीनिवास की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि कंपनी का टावर घंटियाली गांव में लगा है।

ओपन जेल में आज सात फेरे लेंगे हत्या के दो सजायाफ्ता कैदी

19 जुलाई को अज्ञात चोर कंपनी टावर पर चढ़े और वहां हार्डवेयर सामान की तोडफ़ोड़ कर हजारों मीटर लंबी केबल को चोरी कर ले गए। इसका पता 20 जुलाई को लगा। घटना को लेकर अब राजीव गांधी नगर पुलिस जांच में जुटी है।