Doordrishti News Logo

जोधपुर, मथुरादास माथुर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में डॉ. सम्पत लोहिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान और प्लाज्मा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कोरोना गाइड लाइन का पूर्ण अनुसरण करते हुए रक्तदाताओं द्वारा 35 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर प्लाज्मा भी डोनेट किया गया। डॉ. लोहिया ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति की मृत्यु निश्चित हैं, लेकिन कई लोगों की मृत्यु दुर्घटनाओं एवं अन्य बीमारी के दौरान रक्त की कमी से होती है। ऐसे में रक्तदान के द्वारा मनुष्य को अकाल मृत्यु से बचाया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक शारीरिक रूप से सक्षम व्यक्ति को जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। समस्त मानव जीवन को बचाने में अपना योगदान देना हर मानव का कर्तव्य है।

ये भी पढ़े :- लाॅकडाउन की हो सख्ती से पालना- मुख्यमंत्री

Related posts: