सुबह पुलिस के पास खुद कर दिया सरेण्डर
जोधपुर, शहर के निकट लूणी तहसील के पीपरली गांव स्थित भीलों की ढाणी में रहने वाले एक शख्स ने अपने पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते तलवार से गला काट कर हत्या कर डाली। सुबह खुद ही थाने पहुंचा और पत्नी की हत्या करना बताया। उसकी सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी बाद में वहां बुलाया गया। अभियुक्त पति से पुलिस पूछताछ कर रही है। पति पत्नी दोनों ही मजदूरी करते है। रविवार को ही वह अपनी पत्नी को पीहर से लेकर आया था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की तरफ से कार्रवाई जारी थी।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरफूल चंद ने बताया कि लूणी तहसील के पीपरली गांव स्थित भीलों की ढाणी में रहने वाले विश्राराम भील ने रात को अपनी पत्नी 35 साल की नीलम की हत्या कर दी। आज सुबह वह लूणी थाने पहुंचा और पुलिस को पत्नी के हत्या की किए जाने की बात बताई। इस पर पुलिस वहां पहुंची। उसकी पत्नी का रक्तरंजित शव पलंग पर पड़ा था। संभवत: कहासुनी के बाद उसकी हत्या की गई।

एडीसीपी हरफूलचंद ने बताया कि मृतका नीलम का पीहर सूरसागर एरिया में है। वह अपनी पत्नी को पीहर से लेकर रविवार को आया था। उसके चरित्र पर भी वह संदेह जताता था। आरोपी विशनाराम भील ने यह दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से एक संतान है। मगर नीलम से उसके कोई संतान नहीं है। रात को दोनों पति पत्नी ही घर पर अकेले थे। मौके पर पुलिस ने खून से सनी एक तलवार को बरामद किया है। जिससे संभवत: गला रेता गया है। फिलहाल प्रकरण में पुलिस की तरफ से अग्रिम अनुसंधान जारी है। शव को दोपहर बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
ये भी पढ़े :- महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

