Potential train accident averted due to loco pilots' alertness; General Manager felicitates them.

लोको पायलटों की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा,महाप्रबंधक ने किया सम्मानित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लोको पायलटों की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा,महाप्रबंधक ने किया सम्मानित। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के दो रेलकर्मियों की सतर्कता और सूझबूझ से एक संभावित रेल हादसा टल गया।

उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए मंगलवार को उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में आयोजित संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक में महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने लोको पायलट कालूराम बैरवा तथा सहायक लोको पायलट गोविंद राम को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

रेल प्रशासन हुआ हाईटेक जोधपुर मंडल में सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत

जोधपुर मंडल पर कार्यरत दोनों रेलकर्मी 11 जुलाई 2026 को गुड्स ट्रेन संख्या यूपी/आईआईएसडी में लोको संख्या 32486+ 32743/आरओयूई के साथ सोनू से लालगढ़ स्टेशन तक ड्यूटी पर थे। सोनू स्टेशन पर लोको का चार्ज लेने के बाद नियमित निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रेलिंग लोको संख्या 32743 के पहिया संख्या-10 का सेकेंडरी सस्पेंशन स्प्रिंग टूटा हुआ पाया। यह गंभीर तकनीकी खराबी परिचालन के दौरान बड़ा सुरक्षा जोखिम बन सकती थी।

मौके की गंभीरता के मद्देनजर दोनों कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल को दी। शेड से प्राप्त तकनीकी सलाह के बाद संबंधित लोको को वहीं फेल घोषित कर दिया गया। समय रहते खराबी की पहचान और त्वरित कार्रवाई से संभावित दुर्घटना टल गई तथा सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित हुआ।

महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने दोनों कर्मचारियों की सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा के प्रति ऐसी सजगता रेलवे की संरक्षा संस्कृति को और मजबूत बनाती है। उन्होंने सभी रेलकर्मियों से संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग हुई स्मार्ट,टोकन सिस्टम लागू

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026