No compromise on safety; step up regular inspections: General Manager

संरक्षा से समझौता नहीं,नियमित निरीक्षण बढ़ाएं: महाप्रबंधक

-संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक में यात्री सुविधाओं, निर्माण कार्यों और ‘कवच’ परियोजना में तेजी लाने के निर्देश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संरक्षा से समझौता नहीं, नियमित निरीक्षण बढ़ाएं: महाप्रबंधक। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने सुरक्षित रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण,कर्मचारियों की नियमित काउंसलिंग और व्यापक संरक्षा अभियान चलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान ट्रैक,विद्युत एवं सिग्नलिंग प्रणालियों की विशेष निगरानी तथा नियमित पेट्रोलिंग हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
मंगलवार को मुख्यालय में आयोजित संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोधपुर,जयपुर,बीकानेर और अजमेर मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों एवं विभागाध्यक्षों के साथ संरक्षा,यात्री सुविधाओं, स्वच्छता,निर्माण कार्यों, आधारभूत ढांचे और राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई।

रेल प्रशासन हुआ हाईटेक जोधपुर मंडल में सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत

महाप्रबंधक ने सभी निर्माण परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने,’कवच’ प्रणाली के कार्यों में तेजी लाने तथा ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधारभूत ढांचे के विकास कार्य गुणवत्ता और गति के साथ पूरे किए जाएं, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने दोहराया कि संरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। नियमित निरीक्षण,कर्मचारियों की सतत काउंसलिंग और प्रभावी मॉनिटरिंग से संरक्षा संस्कृति को और सुदृढ़ बनाया जाए।

बैठक में जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भाग लेते हुए मंडल में संचालित निर्माण परियोजनाओं,संरक्षा अभियानों और यात्री सुविधाओं की प्रगति से महाप्रबंधक को अवगत कराया। बैठक के अंत में महाप्रबंधक ने अधिकारियों से सभी लक्ष्य समयबद्ध ढंग से पूरे करने का आह्वान करते हुए मुख्यालय स्तर पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग हुई स्मार्ट,टोकन सिस्टम लागू

Related posts: