Railways: Duty Check Passes to go fully digital from July 15.

रेलवे:15 जुलाई से ड्यूटी चेक पास पूरी तरह डिजिटल

-अब नहीं मिलेगा पेपर पास

-एचआरएमएस से ही होंगे जारी

-रेलवन ऐप के जरिए ऑनलाइन अनारक्षित टिकट बुकिंग भी होगी आसान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे:15 जुलाई से ड्यूटी चेक पास पूरी तरह डिजिटल। भारतीय रेलवे ने रेल कर्मियों को बड़ी डिजिटल सुविधा देते हुए ड्यूटी चेक पास व्यवस्था को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 15 जुलाई 2026 से सभी ड्यूटी चेक पास केवल एचआरएमएस के माध्यम से ही जारी किए जाएंगे। इस तारीख के बाद किसी भी कर्मचारी को पेपर ड्यूटी चेक पास जारी नहीं किया जाएगा।

संरक्षा से समझौता नहीं,नियमित निरीक्षण बढ़ाएं: महाप्रबंधक

रेलवे बोर्ड द्वारा सभी जोनल रेलों के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारियों को जारी आदेश के अनुसार, नवंबर 2024 में ड्यूटी पास मॉड्यूल को पायलट परियोजना के रूप में शुरू किया गया था। उस समय आपातकालीन परिस्थितियों और विशेष अभियानों के लिए फील्ड इकाइयों को पेपर ड्यूटी चेक पास जारी करने की छूट दी गई थी।

अब एचआरएमएस का ड्यूटी पास मॉड्यूल रेलवन मोबाइल ऐप से पूरी तरह एकीकृत हो चुका है। इससे रेलकर्मी अपने डिजिटल ड्यूटी चेक पास के आधार पर अनारक्षित टिकट ऑन लाइन बुक कर सकेंगे। नई व्यवस्था से टिकट बुकिंग प्रक्रिया अधिक तेज, पारदर्शी और कागज रहित होगी तथा कर्मचारियों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता भी कम होगी।

रेलवे बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि 15 जुलाई 2026 से पहले जारी सभी भौतिक ड्यूटी चेक पास उनकी निर्धारित वैधता अवधि तक मान्य रहेंगे। इसके बाद केवल एचआरएमएस से जारी डिजिटल ड्यूटी चेक पास ही मान्य होंगे। यह निर्णय रेलवे के डिजिटल परिवर्तन अभियान को गति देने के साथ-साथ रेलकर्मियों को आधुनिक और सुविधा जनक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

लोको पायलटों की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा,महाप्रबंधक ने किया सम्मानित

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026