Doordrishti News Logo

स्कूल के बाहर खड़ी स्कूटी से मोबाइल चोरी

-डिक्की लॉक करना भूल गई थी छात्रा
-सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्कूल के बाहर खड़ी स्कूटी से मोबाइल चोरी। शहर में एक बदमाश स्कूल के बाहर खड़ी स्कूटी से मोबाइल चुराकर फरार हो गया। बदमाश ने महज 20 सेकंड में इस वारदात को अंजाम दिया। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है,जिसका फुटेज भी सामने आया है।

फुटेज में बदमाश इधर- उधर देखते हुए स्कूटी के पास आता है और फिर मोबाइल उठाकर तुरंत फरार हो जाता है।
रातानाडा थाना पुलिस शिकायत मिलने के बाद आरोपी की तलाश में जुट गई है। पीडि़त भारत जैन ने रातानाडा थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू हई सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा

रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 11वीं कक्षा में सेंट पैट्रिक विद्या भवन स्कूल में पढ़ती है। हमेशा की तरह शनिवार को भी वह स्कूटी से स्कूल गई थी। संभवत: वह स्कूटी की डिक्की लॉक करना भूल गई थी और डिक्की के अंदर ही उसका मोबाइल रखा हुआ था।

जब वह स्कूल की छुट्टी के बाद वापस लौटी, तो उसे डिक्की से मोबाइल गायब मिला। इसके बाद जब स्कूल के सीसीटीवी फुटेज चैक किए गए,तब पता चला कि सुबह करीब 10.30 बजे एक चोर डिक्की खोलकर मोबाइल चुरा ले गया था। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर का पता करने में जुटी हुई है।

जमीनी विवाद में एयरफोर्स जवान का तोड़ा हाथ, कुल्हाड़ी से सिर फोड़ा