कैबिनेट मंत्री पटेल ने किया निःशुल्क ज्योतिष शिविर पोस्टर का विमोचन
- 14 जुलाई को लगेगा शिविर
- 35 ज्योतिषी देंगे सेवाएं
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कैबिनेट मंत्री पटेल ने किया निःशुल्क ज्योतिष शिविर पोस्टर का विमोचन। महर्षि दैवज्ञ चंडू जयंती पर 14 जुलाई को निःशुल्क ज्योतिष एवं परामर्श शिविर लगाया जाएगा।
2047 तक अर्थव्यवस्था में पर्यटन का योगदान 10% का लक्ष्य: शेखावत
शिविर के पोस्टर का विमोचन रविवार को कैबिनेट मंत्री जोगा राम पटेल ने किया। इस दौरान सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के निदेशक पंडित एसके जोशी भी मौजूद थे।
कार्यक्रम की मुख्य बातें
–अध्यक्षता: राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास
–मुख्य अतिथि: BSF के महानिरीक्षक एमएल गर्ग
–विशिष्ट अतिथि: जिला परिषद CEO आशीष मिश्रा
शिविर की विशेषता
सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र द्वारा आयोजित इस 10वें शिविर में देश के 35 ज्योतिषाचार्य दिल्ली,जयपुर, बीकानेर,उज्जैन सहित अन्य शहरों से आकर वैदिक ज्योतिष, केपी,अंक ज्योतिष,हस्त रेखा, वास्तु,टैरो, फेस रीडिंग आदि विधाओं से निःशुल्क परामर्श देंगे।
यह आयोजन सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र,श्याम भक्ति सेवा संस्थान एवं मारवाड़ प्रेस क्लब के सहयोग से किया जा रहा है।
