वियतनाम में टूरिस्ट बोट हादसे में 15 भारतीयों की मौत

21 को बचाया

वियतनाम,फुक्वोक द्वीप के पास शनिवार को समुद्र में एक टूरिस्ट बोट पलट गई। जिसमें पंद्रह भारतीयों की मौत हो गई, 21लोगों को बचा लिया गया। बोट पर कुल 36 लोग सवार थे,जिनमें 4 क्रू मेंबर्स और 32 भारतीय नागरिक शामिल थे।

15 भारतीय मृतकों में अधिकांश तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 21 लोगों को बचा लिया गया। बोट पलटने के बाद कई लोग नाव के नीचे फंस गए और पानी में दम घुटने से मौत हुई

“अंगदान-मानवता की सर्वोच्च सेवा”

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समुद्र में ऊंची लहरें थीं। सामने आए वीडियो में भी तेज लहरें दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि बोट में मौजूद अधिकांश लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। स्थानीय एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना की दुःखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है,उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायल बचे लोगों के जल्द ठीक होने की मैं प्रार्थना करता हूं।

पीएम ने बताया कि भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव मदद कर रहे हैं। अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। दूतावास के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पीड़ित परिवारों व घायलों से संपर्क किया जा रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें।