मारवाड़ मूंडवा से पहली बार दौड़ी पेट्रोलियम कोक रैक

  • नई कमोडिटी से बढ़ी रेलवे की रफ्तार
  • 3,227 टन पेट कोक के लदान से रेलवे को 57.19 लाख रुपए का राजस्व

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारवाड़ मूंडवा से पहली बार दौड़ी पेट्रोलियम कोक रैक।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने माल ढुलाई के क्षेत्र में एक और उपलब्धि अपने नाम करते हुए शुक्रवार को मारवाड़ मूंडवा स्टेशन से पहली बार पेट्रोलियम कोक की रैक अंबाला के लिए रवाना की। इसके साथ ही मंडल के फ्रेट कारोबार में एक नई कमोडिटी जुड़ गई है। रेलवे का मानना है कि इससे मालभाड़ा राजस्व बढ़ने के साथ क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि मारवाड़ मूंडवा स्थित अंबुजा सीमेंट लिमिटेड गति शक्ति कार्गो टर्मिनल से नए पेट कोक लोडिंग स्ट्रीम की सफल शुरुआत की गई है। इसके तहत मारवाड़ मूंडवा से अंबाला मंडल स्थित जीएसीएल के लिए पहली पेट कोक रैक रवाना की गई। रैक में 3,227 टन पेट कोक लोड किया गया,जिससे रेलवे को 57.19 लाख रुपए का मालभाड़ा राजस्व प्राप्त हुआ।

वियतनाम में टूरिस्ट बोट हादसे में 15 भारतीयों की मौत

उन्होंने बताया कि यह केवल एक नई रैक का संचालन नहीं,बल्कि जोधपुर मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट रणनीति को मिली बड़ी सफलता है। नए उद्योगों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को रेल परिवहन से जोड़ने के लगातार प्रयासों के चलते मंडल के फ्रेट बास्केट में नई कमोडिटी शामिल हो रही हैं। इससे रेलवे की आय बढ़ने के साथ उद्योगों को भी बेहतर लॉजिस्टिक सुविधा उपलब्ध हो रही है।

डीआरएम ने कहा कि सड़क परिवहन की तुलना में रेल से माल ढुलाई अधिक किफायती,सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल है। पेट कोक जैसी नई कमोडिटी के रेल परिवहन से उद्योगों की परिवहन लागत घटेगी,समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित होगी और रेलवे के मालभाड़ा राजस्व को भी नई मजबूती मिलेगी।

क्या होता है पेट कोक
वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि पेट्रोलियम कोक (पेट कोक) कच्चे तेल के शोधन के दौरान बनने वाला उच्च कार्बनयुक्त ईंधन है। इसकी ऊष्मा क्षमता अधिक होने के कारण इसका उपयोग मुख्य रूप से सीमेंट उद्योग की भट्टियों में ईंधन के रूप में किया जाता है। बड़ी मात्रा में इसकी ढुलाई के लिए रेल सबसे किफायती, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल माध्यम माना जाता है। ऐसे में मारवाड़ मूंडवा से इसकी लोडिंग शुरू होने से सड़क परिवहन पर निर्भरता कम होगी और उद्योगों को कम लागत में समय पर आपूर्ति की सुविधा मिल सकेगी।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026