Doordrishti News Logo

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

एलडीसी परीक्षा में बायोमैट्रिक जांच से हुआ खुलासा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती परीक्षाओं में फर्जी अभ्यर्थी (डमी कैंडिडेट) बनकर परीक्षा देने के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। लिपिक ग्रेड- चतुर्थ/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान बायोमैट्रिक सत्यापन में सामने आए इनपुट के आधार पर पुलिस ने वर्ष 2025 में आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा में डमी परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा देने के आरोप में उदयमंदिर थाने में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार 5 जुलाई 2026 को जोधपुर में आयोजित लिपिक ग्रेड- चतुर्थ /कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा- 2026 के दौरान परीक्षा केंद्र कोड 22089 राजकीय अल्पभाषा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-17, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पर अभ्यर्थी रामचंद्र पुत्र ताजा राम निवासी पाबूदानपुरा बाधा,थाना सेड़वा,जिला बाड़मेर परीक्षा दे रहा था। इसी दौरान एसओजी कंट्रोल रूम,जयपुर से सूचना मिली कि उक्त अभ्यर्थी पूर्व में 19 सितंबर 2025 को आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 में मूल अभ्यर्थी श्रवण कुमार पुत्र खेराजराम के स्थान पर डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने के संदेह में है।

सूचना मिलने पर एसओजी जोधपुर की टीम परीक्षा केंद्र पहुंची और प्रथम पारी समाप्त होने के बाद रामचंद्र से पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने 19 सितंबर 2025 को आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में जोधपुर के श्रीउम्मेद कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोजती गेट (केंद्र कोड 22019) पर श्रवण कुमार के स्थान पर परीक्षा दी थी।
मामले की पुष्टि के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड,जयपुर द्वारा उपलब्ध कराए गए रिकॉर्ड,आवेदन पत्र,प्रवेश पत्र,परीक्षा दिवस की फोटो तथा बायोमैट्रिक विवरण का मिलान किया गया।

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

जांच में वर्ष 2025 की परीक्षा के प्रवेश पत्र में श्रवण कुमार के रोल नंबर 1365533 के सामने परीक्षा दिवस की फोटो रामचंद्र की पाई गई। स्थानीय एसओजी टीम ने भी दस्तावेजों एवं पूछताछ के आधार पर प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि की।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एसओजी को भेजे पत्र में बताया कि 5 जुलाई 2026 को आयोजित एलडीसी भर्ती परीक्षा के दौरान सुरक्षा एजेंसी द्वारा किए गए बायोमैट्रिक सत्यापन में रामचंद्र की पहचान वर्ष 2025 की चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में श्रवण कुमार के नाम से परीक्षा देने वाले व्यक्ति के रूप में हुई। बोर्ड ने दोनों परीक्षाओं के आवेदन पत्र,प्रवेश पत्र और अन्य दस्तावेज जांच के लिए पुलिस को उपलब्ध कराए।

पूछताछ और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया पाया कि रामचंद्र ने श्रवण कुमार के स्थान पर डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देकर भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया। इस संबंध में रामचंद्र पुत्र ताजाराम तथा मूल अभ्यर्थी श्रवण कुमार के विरुद्ध राजस्थान परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम,1992 (संशोधित 2022) की धारा 3, 4, 6, 7 एवं 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चूंकि वर्ष 2025 की परीक्षा का घटनास्थल श्रीउम्मेद कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल,सोजती गेट,जोधपुर पुलिस थाना उदयमंदिर क्षेत्राधिकार में आता है, इसलिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संदिग्ध रामचंद्र, संबंधित दस्तावेज,ई-मेल से प्राप्त डिजिटल रिकॉर्ड तथा अन्य साक्ष्यों सहित प्रकरण नियमानुसार पंजीकरण के लिए पुलिस थाना उदयमंदिर,जोधपुर पूर्व भेज गया।

Related posts:

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026

समान नागरिक संहिता को लेकर प्रारूप समिति ने सुने नागरिकों के सुझाव

July 8, 2026